रेचल अल्डाना को कुछ वर्ष पहले ब्रिटेन की सबसे बड़े नेचुरल ब्रेस्ट की महिला का खिताब से नवाजा गया था, लेकिन रेचल के ब्रेस्ट हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रहे, वो अभी भी बढ़ रहे हैं।
24 वर्षीय रचेल को वर्ष 2007 में सबसे बड़े नेचुरल ब्रेस्ट वाली महिला का टाइटल दिया गया था। उस समय उनके ब्रेस्ट का साइज 30J था, लेकिन अब उनका साइज 30L हो गया है।
अपने ब्रेस्ट साइज को लेकर चिंतित रचेल कहती हैं "मुझे भय है कि मेरे ब्रेस्ट का साइज और कितना बढ़ेगा। अगर ये यूं ही बढ़ते रहे तो मुझे काफी दिक्कत होगी।"
बकौल 'द सन' रचेल ने कहा "मैं अपने बढ़ते ब्रेस्ट को लेकर काफी चिंतित हूं। यहां तक कि मैं इसके कारण सही तरीके से कहीं खड़ी भी नहीं हो पाती और सड़क पर चल भी नहीं पाती।
रचेल ने कहा "शरीर के अगले हिस्से पर इन राक्षस जैसे स्तनों का होना मेरे लिए यातना के समान है। लेकिन मेरे 40 वर्षीय ब्वायफ्रेंड को इनसे कभी कोई दिक्कत नहीं हुई, वो वाकई काफी सपोर्टिंग है।"
फिलहाल रचेल ब्रिटेन की दूसरी सबसे बड़े नेचुरल ब्रेस्ट वाली महिला हैं। पहले स्थान पर 29 वर्षीय डोना जोन्स हैं, जिनका ब्रेस्ट साइज 40M है। लेकिन अगर रचेल के ब्रेस्ट का साइज इसी तरह से बढ़ता रहा तो जल्द ही वे फिर से सबसे बड़े ब्रेस्ट वाली महिला होंगी।