Home >> Fitness Mantra >> Ayurvedic Nuskhe >> Yoga: These Are Some Of The Best Food In The Cold Molasses RESULTS
PICS: ये हैं ठंड में गुड़ खाने के कुछ बेहतरीन RESULTS
धर्मडेस्क. उज्जैन | Dec 20, 2012, 09:28AM IST

गुड़ का सेवन अधिकांश लोग ठंड में ही करते हैं वह भी थोड़ी मात्रा में वह भी इस सोच के साथ की ज्यादा गुड़ खाने से नुकसान होता है और इसकी प्रवृति गर्म होती है। लेकिन दरअसल ये एक गलतफहमी है गुड़ हर मौसम में खाया जा सकता है और पुराना गुड़ हमेशा औषधि के रूप में काम करता है। गुड़ में सुक्रोज 59.7 प्रतिशत, ग्लूकोज 21.8 प्रतिशत, खनिज तरल .26 प्रतिशत तथा जल अंश 8.86 प्रतिशत मौजूद होते हैं।इसके अलावा गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा और ताम्र तत्व भी अच्छी मात्रा में मिलते हैं। इसलिए चाहे हर मौसम में आप गुड़ खाना न पसन्द करें लेकिन ठंड में गुड़ जरूर खाएं आइए हम आपको बताते हैं ठंड में रोजाना गुड़ खाने के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में....







