IN PICS: गंजे सिर पर फिर से बाल उगाने के 4 घरेलू तरीके
धर्मडेस्क. उज्जैन
| Jan 03, 2013, 08:38AM IST

आजकल लोगों का रहन-सहन बदलने के साथ-साथ खानपान भी अनियमित सा होता जा रहा है। यही कारण है कि शुद्ध और पौष्टिक भोजन की कमी से भी लोगों के बालों पर बुरा असर पड़ रहा है। खान-पान व बालों के रख-रखाव पर ध्यान न देने पर बाल दो मुंहे और बेजान होने के साथ ही झडऩे भी लगते हैं।
कई बार सिर पर चोट लगने, बीमारियां, डायबिटीज, ल्यूकेमिया, क्षय, दाद, एक्जीमा आदि से भी हमारे सिर के बाल धीरे-धीरे झडऩे लगते हैं। बालों का इस तरह झडऩा ही बढ़ते हुए यह गंजेपन का रूप ले लेता है। चिंता, परेशानी, सदमा और दुर्घटना से भी सिर के बाल गिरने लगते हैं। लेकिन कुछ आयुर्वेदिक उपाय ऐसे भी हैं जिन्हें आजमाकर गंजेपन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है साथ ही बालों को मजबूत और सुंदर बनाया जा सकता है।







