विज्ञापन
 
Home >> Fitness Mantra >> Healthy Life >> Yoga: Reduced To Less Obesity Is A Unique Way Of Being Slim

कम समय में मोटापा घटाकर स्लिम होने का ये है एक अनोखा तरीका

धर्मडेस्क. उज्जैन | Dec 29, 2012, 10:25AM IST
 
 

 
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन घटाने के लिए समय निकालना मुश्किल काम है। ऐसे में अगर डाइट चार्ट मेंटेन करने या योगा के लिए समय ही न हो तो क्या किया जाए? अगर आप भी यही सोचकर मोटापा घटाने की कोशिश भी नहीं करते तो चिंता मत कीजिए हम आज आपको बताने जा रहे हैं बढ़ते वजन को कंट्रोल करने का सबसे आसान तरीका....
 कहा जाता है खाना हमेशा धीरे-धीरे और चबाकर खाना चाहिए। खाने के हर एक कोर को कम से कम 32 बार चबाना चाहिए। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो खाना खाते समय पूरा ध्यान खाने पर रखते हैं और पूरी तरह चबाकर खाना खाते हैं। विशेषकर महिलाओं में ये आदत ज्यादा देखी जाती है कि वे अपने काम में बिजी होने के कारण या घर और बाहर के काम के अधिक बोझ के चलते अपने खाने-पीने की आदतों को लेकर अधिक लापरवाह होती है हालांकि ये आदतें पुरुषों में भी होती हैं। 
लेकिन ये बहुत कम लोग जानते हैं कि खाने में जल्दबाजी करने से सिर्फ  कब्ज एसीडिटी और अपच की शिकायत ही नहीं होती बल्कि तेजी से भोजन करना आपको ओवरवेट भी बना सकता है।जी हां सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे लेकिन अगर आप खाने को देखते ही उस पर टूट पड़ते हैं और तेजी से उसे चबाने पर ध्यान न देते हुए खाने लगते हैं तो आप चाहे कितनी ही डाइटिंग या एक्सरसाइज कर लें दुबले नहीं हो सकते हैं। वाशिंगटन में किए गए एक शोध के अनुसार जो कि हेल्थ एजुकेशन एंड बिहेवियर जर्नल में प्रकाशित हुआ जल्दबाजी में खाना खाने से या भोजन की प्रति अधिक सर्तकता रखने से भी अधिक तेजी से वजन बढऩे लगता है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment