4 कभी घरेलू कामों से दें छुट्टी
कुछ पुरुष छुट्टी के दिन ऑफिस के काम से मुक्ति पा लेते हैं, लेकिन हफ्ते भर के पेंडिंग काम करने में उन्हें जुटना पड़ता है। वे घर में कबाड़ हटाने, गैरॉज, लॉन या यार्ड की सफाई करने में जुट जाते हैं। यदि ऐसे काम से पत्नी पति को कभी-कभार मुक्त रखे और पूरी तरह से रिलेक्स रखे तो यह दिन उनके लिए गिफ्ट बन जाता है। आपका यही अंदाज उन्हें रोमांटिक होने में मदद करेगा।