डिस्प्ले
10.1 इंच का डिस्प्ले इसकी वो खासियत है जो इसे अन्य बजट टैबलेट से सबसे अलग करती है। आमतौर पर इस सीरीज में सात या आठ इंच के टैबलेट बाजार में उपलब्ध हैं। यानी इंटरटेरमेंट के लिए अब इतनी ही कीमत में बड़ी स्क्रीन मिलेगी। इसपर से टचस्क्रीन भी बहुत स्मूथ है। 1280*800 का रिसॉल्यूशन, फुल एचडी प्लेबैक इसे और भी बेहतरीन बनाता है।