कैमरा
आज कल हर कोई अपने गैजेट्स में म्यूजिक, स्क्रीन, एप्स के साथ-साथ कैमरे पर भी अधिक ध्यान देता है। इस टैबलेट के साथ खास बात यह है कि इसमें दो कैमरे हैं। एक रियर और दूसरा फ्रंट। इसमें भी सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों कैमरे 2 मेगापिक्सल के हैं। आमतौर पर यह देखने को मिलता है कि दो कैमरे वाले गजेट्स में रियर कैमरा तो अच्छे मेगापिक्सल का होता है पर फ्रंट कैमरा काम चलाऊ होता है। लेकिन वीडियोकॉन वीटी 10 के साथ ऐसा नहीं है।