नया अपडेटेड एक्सबॉक्स
माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सबॉक्स 360 कंसोल से एडवांस किसी प्रोडक्ट को लॉन्च करने की घोषणा की है, लेकिन नहीं लगता कि यह एक्सबॉक्स 720 होगा। बाजार में चल रही चर्चाओं पर विश्वास करें तो इस नई डिवाइस में माइक्रोसॉफ्ट का मोशन सेंसिंग काइनेक्ट होगा, जो कंट्रोलर्स की जरूरत को खत्म कर देगा। इसमें डाउनलोड किए जा सकने वाले गेम और कंटेंट के लिए ब्लू-रे-प्लस फीचर्स हो सकता है। माइक्रोसॉफ्ट की योजना है कि उसका यह बॉक्स हर लिविंग रूम का हिस्सा बने। इसके लिए उसने कई ऐप्स लॉन्च किए हैं, जो कंसोल तक फिल्म, म्यूजिक और कनेक्टिविटी लाते हैं।