ब्लैकबेरी के साथ शुरू होगी जंग
इस माह की 30 तारीख को ब्लैकबेरी बनाने वाली कंपनी रिम नया सॉफ्टवेयर वर्शन लॉन्च करेगी। ‘ब्लैकबेरी10’ (बीबी10) नामक यह ऑपरेटिंग सिस्टम ‘री-डिजाइंड, री-इंजीनियर्ड, री-इन्वेंटेड’ है। इसका मकसद ऐपल के आईओएस और गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम से मुकाबला करना है। कंपनी को अपना खोया हुआ गौरव हासिल करने के लिए इस समय कुछ नया करने की जरूरत है, लेकिन वह अभी केवल एक टच स्क्रीन डिवाइस लॉन्च करने जा रही है।