4के के साथ बड़ी तस्वीर
नया साल 4के पर आधारित टेलीविजन का वर्ष साबित हो सकता है। इसे अल्ट्रा हाई डेफिनेशन यानी यूएचडी टीवी के नाम से भी जाना जाता है। यह रिजोल्यूशन 1080पी एचडी की तुलना में चार गुना ज्यादा है। इसका इस्तेमाल लंदन ओलंपिक के दौरान बड़े स्क्रीन पर प्रसारण के लिए हो चुका है। बाजार में ऐसे टेलीविजन बड़ी संख्या में आने में समय लगेगा। बीबीसी ने इस पर आधारित प्रसारण शुरू भी कर दिया है।