विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Gadget Gyan >> 3 Reasons To Have I Pad Mini

आईपैड मिनी को खरीदने के तीन कारण

dainikbhaskar.com | Dec 15, 2012, 17:22PM IST
 
 

 

एप्पल ने हाल ही में अपना नया आइपैड मिनी लांच किया। आईपैड मिनी में कई ऐसी खासियतें हैं जो आपकी लाइफ को और आसान बना सकता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल उठता है मार्केट में इतनी ढेर सारी टैबलेट की रेंज होने के बावजूद आईपैड मिनी को लेना सहीं फैसला होगा। आज हम आपको आईपैड मिनी में दिए गए कुछ ऐसे फीचरों के बारे में बताएंगे जिससे आप खूद ही फैसला कर सकेंगे क‍ि आईपैड मिनी लें या फिर इसकी जगह कोई और टैबलेट लेना बेहतर होगा।



स्‍क्रीन साइज: भारत में 7 इंच स्‍क्रीन साइज कॉफी पॉपुलर है, 7 इंच स्‍क्रीन साइज की सबसे बड़ी खासियत है इसे आप आसानी सै कैरी कर सकते हैं साथ ही इसे ट्रैवल करते समय या फिर कहीं भी आसानी से प्रयोग किया जा सकता है। अगर एप्‍पल के आईपैड मिनी से दूसरी टैबलेटों का मुकाबला करें तो गूगल, सैमसंग के अलावा कई लो कॉस्‍ट कंपनिया 7 इंच स्‍क्रीन साइज टैबलेट पर ज्‍यादा ध्‍यान दे रहीं हैं।



4जी सपोर्ट: आईपैड मिनी में 4जी एलटीई टेक्‍नालॉजी सपोर्ट दिया गया है। जिससे आप फॉस्‍ट इंटरनेट के साथ फास्‍ट, जीपीएस, गूगल मैप के अलावा कई दूसरी चीजें एक्‍सेस कर सकते हैं। हालाकि अभी भारत में 4जी सपोर्ट ज्‍यादा बेहतर नहीं है लेकिन आने वाले समय में 4जी की सुविधा और बढ़ेगी।



आईपैड मिनी की कीमत: आईपैड मिनी को खरीदने का तीसरा कारण है इसकी कीमत और वर्जन, भारत में मिनी के 3 वर्जन उपलब्‍ध हैं, पहला 16 जीबी, 32 जीबी और तीसरा 64 जीबी, 16 जीबी मिनी की कीमत 31,900  हजार, 32 जीबी आईपैड मिनी की कीमत 37,900 और 64 जीबी आईपैड मिनी की कीमत 43,900 रुपए है। अब आप सोंच रहें होंगे इस रेंज में तो सैमसंग और दूसरी कंपनियों के टैबलेट मिल जाएंगे लेकिन दोस्‍तों, रेटिना डिस्‍प्‍ले, टैबलेट में दिया गया 5 एमपी और रियर और 1.2 एमबी के फ्रंट कैमरा के साथ ड्युल कोर प्रोसेसर दिया गया है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment