विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> 4g-High-Speed-Internet-Will

इंटरनेट की स्पीड कई गुना बढ़ा देगा 4जी

प्रशांत श्रीवास्तव नई दिल्ली | Apr 16, 2012, 16:05PM IST
 
क्या है 4जी
चौथी पीढ़ी का मोबाइल कम्युनिकेशन, जिसे लांग टर्म इवोल्यूशन (एलटीई) के रूप में भी जाना जाता है। मौजूदा समय में दुनिया में मोबाइल कम्युनिकेशन की यह सबसे अच्छी तकनीक है। इसके जरिए आप कुछ ही सेकेंड में गाने डाउनलोड कर सकते हैं। मूवी डाउनलोड करना चाहते हैं तो वह भी घंटों की जगह मिनटों में हो जाएगा। कंपनियों के अनुसार 4जी नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड 100 एमबीपीएस होगी जो 3जी नेटवर्क से करीब चार गुना तेज होगी। दुनिया में प्रमुख रूप से अमेरिका, स्वीडन, जर्मनी, चीन, जापान और कोरिया में 4जी सेवाएं ग्राहकों को दी जा रही है। सिंगापुर ने साल 2016 तक 4जी रोलआउट करने की बात कही है।
एक से दो सेकेंड में गाने का डाउनलोन हो जाना, घंटों की जगह मिनटों में मूवी डाउनलोड, रास्ते में ट्रैफिक की स्थिति जानना, अपने सिस्टम से घर बैठे वीडियो कांफ्रेंसिंग करना यह सब कुछ संभव है 4जी से। 4जी चौथी पीढ़ी का मोबाइल कम्युनिकेशन है जिसे लांग टर्म इवोल्यूशन (एलटीई) के रूप में भी जाना जाता है। इस समय दुनिया में मोबाइल कम्युनिकेशन की यह सबसे उत्तम तकनीक है।

4जी नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड 3जी से करीब चार गुना तेज, 100 एमबीपीएस होगी। दुनिया में अभी प्रमुख रूप से अमेरिका, स्वीडन, जर्मनी, चीन, जापान और कोरिया में 4जी सेवाएं ग्राहकों को दी जा रही हैं। भारत में भी इस सेवा की शुरूआत हो चुकी है। हाल ही भारती एयरटेल ने कोलकाता में 4जी सेवा लांच कर नई होड़ की शुरूआत कर दी है।

कोलकाता में 4जी सेवा लांच के मौके पर भारती एयरटेल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुनील भारती मित्तल ने कहा, 'आधुनिकी टीडी एलटीई भारत में 4जी सेवाओं में नए मानक स्थापित करेगी। हाई स्पीड वायरलेस ब्रॉडबैंड में भारत को बदलने की भरपूर संभावना है। भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा युवा हैं। ऐसे में मोबाइल उपकरणों पर डेटा और कंटेंट के उपयोग की बेहद संभावना है।'

भारती एयरटेल 4जी सेवा ग्राहकों को डांगल और कस्टमर प्रीमाइस इक्विपमेंट (सीपीई) के जरिए दे रही है। ग्राहक 4जी सेवा लैपटॉप, टेबलेट और कांपैटेबल हैंडसेट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने 4जी डांगल की कीमत 7,999 रुपये और सीपीई की 7750 रुपये रखी है।

कंपनी रेंटल प्लान के तहत ग्राहकों को 999 रुपये से लेकर 1999 रुपये तक के ऑफर दे रही है। कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए 60 दिन का इंट्रोडक्ट्री ऑफर भी रखा है। जानकारों के अनुसार भले ही अभी ग्राहकों की जेब पर 4जी सेवा थोड़ी भारी पड़े पर जैसे-जैसे दूसरी कंपनियां बाजार में उतरेंगी, उसका फायदा ग्राहकों को मिलने लगेगा।

साल 2010 में बीडबल्यूए लाइसेंस स्पेक्ट्रम के लिए की गई नीलामी के जरिए एयरसेल को आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत और उड़ीसा में, मारीशस की कंपनी ऑगेर-जूश को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, भारती एयरटेल को कर्नाटक, कोलकाता, महाराष्ट्र, गोवा और पंजाब में, बीएसएनएल को दिल्ली और मुंबई छोड़कर पूरे भारत में, एमटीएनएल को दिल्ली और मुंबई में, रिलायंस इंफोटेल को पूरे भारत में, क्वॉलकॉम को दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, केरल में और तिकोना को गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश (पूर्व), उत्तर प्रदेश (पश्चिम) में लाइसेंस दिए गए हैं।

ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस, डेटा डाउनलोड करने की हाई स्पीड   सेवा है जिस पर वाईमैक्स और एलटीई तकनीक काम करती हैं। देश की कंपनियां एलटीई के जरिए भी भारत में 4जी नेटवर्क को लांच करने की तैयारी कर रही है। एलटीई के जरिए ही भारती एयरटेल ने कोलकाता में यह सेवां लांच की है। कंपनी के अनुसार वह देश के दूसरे सर्किल में भी जहां उसे लाइसेंस मिला है, सेवा लांच करने की तैयारी कर रही है।

4जी नेटवर्क के लिए अभी देश में 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यह सेवा आपको डांगल और सीपीई के जरिए लैपटॉप, डेस्कटॉप, टैबलेट पर मिलेगी। यदि आपका 3जी फोन वाई-फाई को सपोर्ट करता है तो आप 4जी नेटवर्क पर जा सकते हैं पर उसके  लिए भी आपको डांगल और सीपीई की जरूरत पड़ेगी।

हालांकि आपको 4जी आधारित मोबाइल फोन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कंपनियां ऐसे मोबाइल हैंडसेट साल 2012 के अंत में भारत में लांच कर सकती हैं। 4जी नेटवर्क पर सुदूर क्षेत्र से टेली मेडिसिन सेवाएं देना भी संभव हो सकेगा। हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा मिलने की वजह से ई-गवर्नेंस, ई-हेल्थ और ई-एजुकेशन जैसी सुविधाओं की पहुंच देश के सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
किस तरह की मिलेंगी सुविधाएं
1.    वीडियो ऑन डिमांड - डाउनलोडिंग स्ट्रीमिंग वीडियो और फाइल
2.    घर और ऑफिस से आपके सिस्टम से वीडियो कांफ्रेंसिंग
3.    लोकेशन आधारित सीधा प्रसारण जैसे ट्रैफिक आदि की जानकारी
4.    सुदूर क्षेत्र से टेली मेडिसिन सेवाएं देना संभव
बढ़ती स्पीड
सेवाएं             स्पीड
2जी            0.5 एमबीपीएस
3जी            21 एमबीपीएस
4जी            100 एमबीपीएस
कितनी पड़ेगी कीमत
कोलकाता में भारती एयरटेल द्वारा देश की पहली 4जी सेवा लांच की गई है। कंपनी डांगल और कस्टमर प्रीमाइस इक्विपमेंट (सीपीई) के जरिए यह सेवा दे रही है। ग्राहक 4जी सेवा लैपटॉप, टेबलेट और कांपैटेबल हैंडसेट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने 4जी डांगल की कीमत 7,999 रुपये और सीपीई वाई-फाई के साथ कीमत 7750 रुपये रखी है।
2002 बनाम 2012
वॉयस टेलीफोनी
<> भारती ने 1995 में सेवा शुरू की। शुरूआत काफी धीमी थी। रिलांयस की धमाकेदार एंट्री से बदला माहौल
<> भारती तब छोटी कंपनी थी, जबकि रिलायंस एक बड़ी और स्थापित कंपनी थी
<> भारती और अन्य जीएसएम ऑपरेटर ने लाइसेंस नियमों में उस बदलाव को चुनौती दी जिसके तहत रिलायंस को मोबाइल टेलीफोनी की इजाजत दी गई
4जी ब्रॉडबैंड
<> रिलायंस के पास देश के सभी सर्किल का लाइसेंस। एयरटेल ने सबसे पहले 4जी की शुरूआत की, लेकिन इसके पास लाइसेंस सिर्फ 4 सर्किल का
<> रिलायंस अब और बड़ी हो गई है, इसकी योजनाएं भी काफी बड़ी हैं
<> भारती का विस्तार कानूनी पचड़े में। 3जी रोमिंग का मामला कोर्ट में है। जिस क्वालकॉम के लाइसेंस यह खरीदना चाहती थी वह डिस्क्वालीफाई कर दी गई थी
एक से दो सेकेंड में गाने का डाउनलोन हो जाना, घंटों की जगह मिनटों में मूवी डाउनलोड, रास्ते में ट्रैफिक की स्थिति जानना, अपने सिस्टम से घर बैठे वीडियो कांफ्रेंसिंग करना यह सब कुछ संभव है 4जी से। 4जी चौथी पीढ़ी का मोबाइल कम्युनिकेशन है जिसे लांग टर्म इवोल्यूशन (एलटीई) के रूप में भी जाना जाता है। इस समय दुनिया में मोबाइल कम्युनिकेशन की यह सबसे उत्तम तकनीक है।

4जी नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड 3जी से करीब चार गुना तेज, 100 एमबीपीएस होगी। दुनिया में अभी प्रमुख रूप से अमेरिका, स्वीडन, जर्मनी, चीन, जापान और कोरिया में 4जी सेवाएं ग्राहकों को दी जा रही हैं। भारत में भी इस सेवा की शुरूआत हो चुकी है। हाल ही भारती एयरटेल ने कोलकाता में 4जी सेवा लांच कर नई होड़ की शुरूआत कर दी है।

कोलकाता में 4जी सेवा लांच के मौके पर भारती एयरटेल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुनील भारती मित्तल ने कहा, 'आधुनिकी टीडी एलटीई भारत में 4जी सेवाओं में नए मानक स्थापित करेगी। हाई स्पीड वायरलेस ब्रॉडबैंड में भारत को बदलने की भरपूर संभावना है। भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा युवा हैं। ऐसे में मोबाइल उपकरणों पर डेटा और कंटेंट के उपयोग की बेहद संभावना है।'

भारती एयरटेल 4जी सेवा ग्राहकों को डांगल और कस्टमर प्रीमाइस इक्विपमेंट (सीपीई) के जरिए दे रही है। ग्राहक 4जी सेवा लैपटॉप, टेबलेट और कांपैटेबल हैंडसेट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने 4जी डांगल की कीमत 7,999 रुपये और सीपीई की 7750 रुपये रखी है।

कंपनी रेंटल प्लान के तहत ग्राहकों को 999 रुपये से लेकर 1999 रुपये तक के ऑफर दे रही है। कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए 60 दिन का इंट्रोडक्ट्री ऑफर भी रखा है। जानकारों के अनुसार भले ही अभी ग्राहकों की जेब पर 4जी सेवा थोड़ी भारी पड़े पर जैसे-जैसे दूसरी कंपनियां बाजार में उतरेंगी, उसका फायदा ग्राहकों को मिलने लगेगा।

साल 2010 में बीडबल्यूए लाइसेंस स्पेक्ट्रम के लिए की गई नीलामी के जरिए एयरसेल को आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत और उड़ीसा में, मारीशस की कंपनी ऑगेर-जूश को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, भारती एयरटेल को कर्नाटक, कोलकाता, महाराष्ट्र, गोवा और पंजाब में, बीएसएनएल को दिल्ली और मुंबई छोड़कर पूरे भारत में, एमटीएनएल को दिल्ली और मुंबई में, रिलायंस इंफोटेल को पूरे भारत में, क्वॉलकॉम को दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, केरल में और तिकोना को गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश (पूर्व), उत्तर प्रदेश (पश्चिम) में लाइसेंस दिए गए हैं।

ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस, डेटा डाउनलोड करने की हाई स्पीड   सेवा है जिस पर वाईमैक्स और एलटीई तकनीक काम करती हैं। देश की कंपनियां एलटीई के जरिए भी भारत में 4जी नेटवर्क को लांच करने की तैयारी कर रही है। एलटीई के जरिए ही भारती एयरटेल ने कोलकाता में यह सेवां लांच की है। कंपनी के अनुसार वह देश के दूसरे सर्किल में भी जहां उसे लाइसेंस मिला है, सेवा लांच करने की तैयारी कर रही है।

4जी नेटवर्क के लिए अभी देश में 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यह सेवा आपको डांगल और सीपीई के जरिए लैपटॉप, डेस्कटॉप, टैबलेट पर मिलेगी। यदि आपका 3जी फोन वाई-फाई को सपोर्ट करता है तो आप 4जी नेटवर्क पर जा सकते हैं पर उसके  लिए भी आपको डांगल और सीपीई की जरूरत पड़ेगी।

हालांकि आपको 4जी आधारित मोबाइल फोन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कंपनियां ऐसे मोबाइल हैंडसेट साल 2012 के अंत में भारत में लांच कर सकती हैं। 4जी नेटवर्क पर सुदूर क्षेत्र से टेली मेडिसिन सेवाएं देना भी संभव हो सकेगा। हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा मिलने की वजह से ई-गवर्नेंस, ई-हेल्थ और ई-एजुकेशन जैसी सुविधाओं की पहुंच देश के सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

आपके विचार
 
कोड:
9 + 5

Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
Job Alerts
 
बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment