एक बार फिर शानदार प्रोडक्ट लांच कर छा जाएगा सैमसंग
सैमसंग गैलेक्सी एक्स 3, गैलेक्सी नोट 2, एंड्रॉयड कैमरा जैसे बेहतरीन गैजेट्स ने सैमसंग को 2012 में नंबर वन बना दिया। पिछले साल का जोश सैमसंग में इस साल भी देखने को मिलेगा और बाजार में वह अन्य ब्रैंड्स को काफी चुनौतियां देने को तैयार है। इस कंपनी ने पहले ही इस साल गूगल टीवी लांच करने की घोषणा कर चुका है। साथ ही कुछ फ्लेक्सिबल प्रोडक्ट भी लांच करने वाला है जिसमें 55 इंच की बैंडेबल टीवी, गैलेक्सी एस4 भी शामिल है। बैंडेबल स्क्रीन के कारण यह कंपनी इस साल भी टॉप पर रह सकती है।