जज्बा देशभक्ति का
रानी और देश के लिए मर-मिटने के जज्बे वाले लोगों के लिए है गेम एजेंट डैश आपका अभियान है दुश्मनों के जितने हो सकें ठिकानों को ध्वस्त करना। आकर्षक इलाकों से गुजरिए और साथ ही कुशल जासूस की तरह तमाम हथकंडों को अपनाते हुए दुश्मनों के हर एक हमले को नाकाम कर दीजिए। आप पर लेजर बीम से लेकर पेड़ों, फिसलने वाले ट्रकों से लेकर दहकते लावे तक किसी भी चीज से हमला हो सकता है। अपने जासूसी उपकरणों का राह को आसान करने के लिए इस्तेमाल कीजिए। आपको जेटपैक्स, पैराशूट्स और यहां तक कि वक्त की रफ्तार धीमी करने तक की सुविधा हासिल है। जब मुकाबला बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाए तो मदद के लिए आप दूसरे एजेंट को भी बुला सकते हैं। और जब निर्णायक मोड़ आ ही जाए तो अपना हथियार निकालिए और ट्रिगर दबाकर तबाह कर दीजिए दुश्मन के ठिकाने को। जब दुश्मन का अड्डा ध्वस्त होने लगे तो वहां से सफाई के साथ भाग निकलिए। चाहें तो मुकाबले के लिए अपने फेसबुक दोस्तों को भी न्यौता दे ही डालिए। जरूरत- एंड्रॉयड वर्जन 2.3.3 और इससे ऊपर कीमत- फ्री ज्यादा जानें, डाउनलोड करें- Google Play https://play.google.com/store/apps/details?id=com.fullfat.android.agentdash






