PICS: टैबलेट में भी मिलेगी चित्रकारी की ये विशेष खूबी!
Dainikbhaskar.com
| Nov 30, 2012, 11:48AM IST

फोटोग्राफिक टूल ने हालही में एडोब फोटोशॉप टच 1.4 के बारे में ऐलान किया था। इस नई एप्लीकेशन को आईपैड मिनी और गूगल नेक्सस जैसे छोटे टैबलेट पर भी खोला जा सकता है। अब यह फोटोशॉप टच, अमेज़न एपस्टोर पर भी उपलब्ध है। इसे किंडल फायर और किंडल फायर HD पर भी उपयोग किया जा सकता है।
फोटोशॉप में कुछ नए फीचर भी जोड़े गए हैं।
आईपैड के लिए पोगो कनेक्ट, जॉट टच और जाजा स्टाइलस जैसे थ्री प्रेशर सेंसिटिव स्टाइली।
कंप्लीट प्रोजेक्ट को फेसबुक और ट्विटर जैसे प्लेटफार्म पर भेजने के लिए सीधी सुविधा।
लैंस फ्लेयर और स्टैंप पैटर्न जैसे नए जोड़े गए इफेक्ट।
कार्यस्तर और कार्यक्षमता सुधारने के लिए कुछ फीचर्स को और भी दुरूस्त बनाया गया है। जैसे पहले से ज़्य़ादा स्मूद ब्रश, नया कलर सिलेक्शन आदि।
जिनके पास पहले से एडोब फोटोशॉप टच है वे टच 1.4 वर्ज़न को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। नए यूज़र के लिए फोटोशॉप टच 1.4, 550 रुपए में उपलब्ध हैं वहीं एंड्रॉयड वर्ज़न की कीमत 539 रुपए है। एंड्रॉयड वर्ज़न में भी कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं।
आगे देखिए नए फोटोशॉप टच के कुछ प्रोजेक्ट और इसके एंड्रॉयड वर्ज़न की खूबियां।








