यौन शोषण होने पर दोस्तों को सतर्क करेगा एप
dainik bhaskar
| Sep 19, 2012, 07:15AM IST

न्यूयॉर्क। किसी महिला का यौन शोषण होने पर उसकी चेतावनी उसके दोस्तों और परिवार को अब ऐप के जरिए मिल जाएगी। 'लाइफ लाइन रिस्पॉन्स' नामक इस ऐप को अमेरिका की एक फर्म ने विकसित किया है। यह ऐप आई फोन और एंड्रॉयड फोन दोनों पर ही चलेगा।
फिलहाल इस ऐप को केवल अमेरिका में ही शुरू किया गया है। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' में प्रकाशित खबर के अनुसार, 'इस ऐप में पुलिस, दोस्त और रिश्तेदारों केनंबर और ई-मेल एड्रेस फीड होते हैं। कुछ भी गलत हेने पर केवल इस ऐप को ऑन करने की जरूरत होती है। यह तुरंत ही सभी नंबरों पर चेतावनी कॉल कर देता है।'







