टीवी देखने नया फंडा है यह खास ऐप
बिजनेस ब्यूरो
| Jul 16, 2012, 12:15PM IST

जीबॉक्स (Zeebox) टीवी देखने का एक नया, सोशल, इंटरएक्टिव और सबकुछ भुला देने वाला तरीका है। इसे एक सोशल इवेंट में तबदील कर दीजिए-यह जानता है कि आप और आपके दोस्त क्या देख रहे हैं और यह सबको शेयर करने का मौका दे देता है। आप यह सब शेयर कर सकते हैं और जो कुछ भी टीवी पर चल रहा है उसके बारे में ट्वीट भी कर सकते हैं। यह समझ जाता है कि आप टीवी पर क्या देख रहे हैं और आप जो कुछ भी देख रहे हैं उसके बारे में कुछ और जानकारी जुटाकर आपकी मदद ही करता है।






