यदि आपको कॉफी की लत है और इसके बिना नहीं रह सकते तो यह ऐप आपके लिए है। इस ऐप को दो डॉक्टरों ने डेवलप किया है, जो आपको कॉफी पीने के सही समय के बारे में बताता है, जिससे कि आपके रक्त में कम से कम कैफीन की मात्रा मौजूद रहे। यह आपको यह भी बताता है कि कब कॉफी या चाय नहीं पीनी है, जिससे कि कैफीन की मात्रा नियंत्रित रहे और अच्छी नींद आए।