बदले जमाने के साथ बच्चों के लिए उनकी पसंद के मुताबिक डिनर बना कर उन्हें खिलाना नए जमाने का माताओं के लिए कभी-कभी चुनौतीभरा हो जाता है। ऐसे में बोज़ डिनरटाइम (Bo’s Dinnertime) एक काम की ऐप है। इस ऐप के मुताबिक बच्चों का खाना एक कार्टून जिराफ तैयार करता है और पूरी प्रोसेस में बच्चों को शामिल भी किया जाता है। बच्चे कुकिंग में बो की हेल्प करते हैं। खाने की चीजें किचन को ही किराना स्टोर मान कर खरीदते हैं। डिनर टेबल तैयार करते हैं और खाना परोसने में भी मदद करते हैं। कुल मिला कर फैमेली के लिए डिनर एक अनोखा और मजेदार अनुभव हो जाता है।
जरूरत- एंड्रॉयड वर्जन 2.2 और इससे ऊपर
कीमत- Rs. 53.81
ज्यादा जानें, डाउनलोड करें- Google Play
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.heppi_apps.bosdinnertime