काम की ऐप : मुफ्त में लें एक्शन मूवी एफएक्स का मजा
dainikbhaskar.com
| Jan 07, 2013, 15:33PM IST

वीडियो बनाने के शौकीन लोगों के लिए शानदार ऐप। आप इस ऐप की मदद से 15 सेकंड का वीडियो बना सकते हैं। इसके बाद इसकी लाइब्रेरी से मिसाइल अटैक, कार भिड़ंत, हेलीकॉप्टर दुर्घटना या रोबोट अटैक जैसे किसी स्पेशल इफेक्ट का चुनाव करें। ये इफेक्ट आपकी वीडियो के साथ मिक्स हो जाएंगे, जिसे देखना काफी मजेदार होता है। ऐप में आठ प्री-लोडेड इफेक्ट्स मौजूद हैं।






