ज़ी टीवी ने अपने म्यूज़िक शो ‘सा रे गा म पा 2012’ की एक नई मोबाइल एप्लीकेशन बनाई है। इसके ज़रिए आप शो से जुड़े म्यूज़िक को सुन सकते हैं उसे फेसबुक या ट्विटर पर शेयर कर सकते हैं। कुलमिलाकर यह एप्लीकेशन फेसबुक और ट्विटर से पूरी तरह इंटीग्रेटेड है। इसके पहले भी ज़ी ने अपने एक शो ‘डांस इंडिया डांस’ के लिए एप्लीकेशन लॉन्च की थी। इसे तब 7 लाख लोगों ने डाउनलोड किया था।
इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए आपको 18002661614 नंबर पर एक मिस कॉल देना होता है। इसके बाद आपको एक एसएमएस पर इस एप के लिंक दिया जाता है। इस लिंक के ज़रिए आप ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
इस एप के ज़रिए आप अपने पसंदीदा कंटेस्टंट को वोट भी कर सकते हैं। टीवी पर परर्फामेंस देखते हुए आप किसी भी प्रतियोगी या मेंटर के बारे में लाइव कमेंट भी कर सकते हैं।