विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Special >> A Look At The Free HP Laptop UP Govt Will Distribute

अखिलेश भैया का वादा: उत्तर प्रदेश में बंटने वाली है 150000 लैपटॉप

Dainik Bhaskar.com | Jan 25, 2013, 15:27PM IST
 
 


लैपटॉप में दो कैमरा, 6 घंटे की बैटरी बैक-अप, 3जी और वाय-फाइ सपोर्ट. ये किसी नए लांच हो रहे लैपटॉप का फीचर्स नहीं है. यह है उत्तर प्रदेश में छात्रों को मिलने वाली लैपटॉप का फीचर्स.   

उत्तर प्रदेश में युवाओं को रिझाने के लिए अखिलेश यादव ने लैपटॉप देने का चुनावी वादा किया था. इस वादे को वह जनता तक हकीकत में पहुंचाने में सफल होते दिख रहे हैं.

एचपी इंडिया ने उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य में 150000 लाख लैपटॉप बांटने का ठेका हासिल किया है. अखिलेश भैया की सरकार को एक लैपटॉप पर लगभग 19000 रुपये का खजाना खाली करना पड़ेगा.

अखिलेश यादव की सरकार ने जो टेंडर कंपनियों के पास भेजा था उसके फीचर्स रिक्वायरमेंट लाजवाब थे. टेंडर में लैपटॉप का 14 इंच डिस्प्ले जिसका रिज्योल्युशन 1024*768 पिक्सेल या अधिक बताया गया था. इंटरनल मेमरी 2 जीबी और हार्डडिस्क 500 जीबी का मांगा गया था. लैपटॉप में इंग्लिश और हिंदी के अलावा उर्दू के सपोर्ट को भी आवश्यक बताया गया था.      

एचपी इंडिया को जो लैपटॉप फाइनल करके उत्तर प्रदेश सरकार को देना है उसमें 145 मीटर के एरिया में वाय-फाइ कनेक्शन की फैसिलिटी होनी चाहिए. इसमें 3मेगा-पिक्सल फ्रंट कैमरा और  2-मेगा पिक्सल बैक कैमरा होगा. इसमें डीवीडी रीड-राइट ऑप्टिकल ड्राइव भी होगा.

प्रदेश सरकार ने एचपी इंडिया को 1 साल तक फ्री सर्विस की सुविधा भी देने को कहा है. प्रदेश के हर जिले में इसके लिए कंपनी को सपोर्ट सेंटर खोलना होगा. और हां की-बोर्ड के बचाव के लिए लेदर कवर भी देना है.

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अखिलेश सरकार ने 12वीं पास करने वाले हर विद्यार्थी को लैपटॉप और 10वीं पास करने वाले हर विद्यार्थी को टैबलेट देने का चुनावी वादा किया था.

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment