कम दाम और शानदार फीचर, तभी हुआ न फोन स्मार्ट!
Dainikbhaskar.com
| Aug 22, 2012, 14:28PM IST

अगर आप चाहते हैं एक ठीक-ठाक साइज़ वाला टचस्क्रीन फोन वो भी बस दो हज़ार रुपए में, तो लावा मोबाइल्स की ओर से आपके लिए पेश है यह खास फोन, लावा C31। लावा के इस नए फोन में वह सब कुछ है जो एक फोन को स्मार्ट बनाता है। 2.6 इंच की टच स्क्रीन वाला यह फोन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ है। इसमें 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा भी मौजूद है। हिंदी और तमिल समेत यह फोन कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। फेसबुक के साथ लावा इस मोबाइल में आपके लिए कई दूसरे ऐप्स भी दे रहा है। इस फोन की कीमत है सिर्फ 2100 रुपये ।
तस्वीरों में देखिए इस नए फोन के स्मार्टफीचर।






