आप पर नहीं पड़ेगा शनि का प्रकोप, आ गया अनोखा ऐप!
DAINIKBHASKAR.COM | Aug 25, 2012, 16:06PM IST

हिंदू धर्म में शनिवार दिन होता है शनि की पूजा का। शनि जिन्हें सभी मनाना चाहते हैं ताकि उनकी जिंदगी पर शनि की छाया न आए। गैजेट वर्ल्ड में इसके लिए भी कुछ हैं जो शनि को मनाने में भक्तों की मदद कर सकता है। इस मुफ्त ऐप पर आप जब चाहें शनि चालीसा सुन सकते हैं।
पायोनियर मोबऐप्स नाम की एक भारतीय मोबाइल कंपनी ने यह ऐप डिज़ाइन की है। इस ऐप में शनि चालीसा हिंदी, गुजराती और इंग्लिश में भी उपलब्ध है आप अपनी पसंद के मुताबिक जिस भाषा में चाहें इसे सुन सकते हैं। इस ऐप को यूज़र फ्रेंडली इंटरफेस के साथ डिज़ाइन किया गया है। आप इसे गूगल प्ले स्टोर से इसे मुफ़्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
यह ऐप एंड्रॉयड 2.2 पर चलता है और यह आपके फोन की 6.5 मेगावाइट मेमोरी उपयोग करता है। इसकी ऑडियो क्वालिटी अच्छी और साफ है।






