विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Gadget Gyan >> Android's Popularity Not Only Users But Also Among

ऐसे बनाएं एंड्रॉयड डिवाइस सुरक्षित

Danikbhaskar.com | Aug 03, 2012, 12:21PM IST
 
 

एंड्रॉयड की लोकप्रियता न सिर्फ यूजर्स, बल्कि हैकरों के बीच भी तेजी से बढ़ रही है। अगर आप हैकरों से अपने डिवाइस को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रख कर ऐसा कर सकते हैं।


पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सुर्खियां बन रही हैं कि हैकर्स एंड्रॉयड डिवाइस को अधिक निशाना बना रहे हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल एंड्रॉयड डिवाइसों की सुरक्षा का है। डिवाइस की सुरक्षा पर खतरा तब और भी बढ़ जाता है यदि आप किसी वेबसाइट से एप्प को डाउनलोड करते हैं। इसे समझ इंटरनेट से किसी भी एप्प को डाउनलोड करने से बचना चाहिए। ज्यादातर मामलों में वायरस के जरिए पर्सनल डाटा को निशाना बनाया जाता है और उसके बाद आपको आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाया जाता है। ऐसे किसी भी खतरे से आप आसानी से निपट सकते हैं। बशर्ते कि कुछ बातों का ख्याल रखा जाए।


पासवर्ड रखें मजबूत


अपने एंड्रॉयड बेस गैजेट की सुरक्षा की शुरुआत सबसे पहले उसकी सेटिंग्स से करें। अपने डिवाइस को पासवर्ड प्रोटेक्शन दें। इसके लिए डिवाइस में ऑटो लॉक सेट कर सकते हैं। इस काम के लिए किसी एप्प की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह काम सेटिंग्स, लोकेशन और सिक्योरिटी के जरिए कर सकते हैं। पासवर्ड बहुत सोच-समझकर बनाएं। कोशिश करें कि उसमें वर्णों के साथ-साथ अंकों का भी प्रयोग हो।


सेफ स्रोत से करें डाउनलोड


इंटरनेट पर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एप्प डाउनलोड करने के तमाम विकल्प मौजूद हैं। लेकिन अगर उनका स्रोत सुरक्षित नहीं है, तो एप्प डाउनलोड करने से बचना चाहिए। ऐसा न करना एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कोशिश करें कि आप जिस एप्प को डाउनलोड करना चाहते हैं, उसके बारे में पूरी जानकारी हो। यदि आपको कुछ भी गड़बड़ लगे, तो उस एप्प को डाउनलोड ही नहीं करें। वह अपने कंटेंट के जरिए डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकता है।

कमेंट सेक्शन पर दें ध्यान



हर एप्प के नीचे यूजर्स के कुछ न कुछ कमेंट्स लिखे रहते हैं। ऐसे में एप्प को डाउनलोड करने से पहले उन्हें ध्यान से पढ़ें। इससे आपको पता लग जाएगा कि वह एप्प सही है या नहीं। यह भी संभव है कि वे कमेंट फर्जी हों, लेकिन फिर भी अगर आप उन्हें ध्यान से पढ़ेंगे, तो आपको उनके बारे में सही सुराग मिल जाएगा। यदि सभी कमेंट्स में एप्प को सही बताया गया है, तो समझ लीजिए कि वे फर्जी कमेंट्स हैं और उन्हें जान-बूझकर डाला गया है। इसलिए जहां पर मिले-जुले कमेंट्स हों, उन्हीं पर यकीन करें।



हमेशा अपडेट रहें


एंड्रॉयड निर्माता लगातार अपनी जानकारी को अपडेट करते रहते हैं। यह जानकारी आपके डिवाइस को सुरक्षित बनाए रखने के लिए बेहद काम की साबित होती है। बेहतर होगा कि आप एंड्रॉयड सिस्टम की साइट पर जाकर उसके सिक्योरिटी फीचर्स से अपडेट होते रहें। अपने एंड्रॉयड सिस्टम को अपडेट रखने के लिए हफ्ते में एक बार इसकी वेबसाइट पर दिए गए लेख जरूर पढ़ें।


एंटी वायरस का करें इस्तेमाल


वायरस के अटैक या फिर मैलवेयर से बचने के लिए एंटी वायरस एप्प या सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल जरूर करें। इंटरनेट पर ढेर सारे एंटी वायरस उपलब्ध हैं। इनमें एस मोबाइल सिस्टम्स, सिक्योरिटी शील्ड, वेव सिक्योर और एवीजी एंड्रॉयड एंटी वायरस शामिल हैं।


ये एंटी वायरस डिवाइस में मौजूद एसएमएस, मेमोरी काड्र्स, ईमेल और वेब कंटेंट को स्कैन करके उसे सुरक्षित रखते हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment