एंग्री बर्ड अब विंडोज़ 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी
Dainikbhaskar.com
| Dec 11, 2012, 18:04PM IST

दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुका मोबाइल डिवाइस गेम एंग्रीवर्ड अब विंडोज़ 7 प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध होगा। हालांकि, इसका इंतज़ार लंबे समय से था लेकिन इसे बनाने वाली कंपनी रोवियो ने इस बड़ी खबर की घोषणा चुपचाप ही की। रोवियो ने एंग्री बर्ड्स स्पेस और एंग्री बर्ड स्टारवॉर, विंडोज़ 7 प्लेटफार्म पर पेश किया है।
अब तक रोवियो ने इस गेम को विंडोज़ 7 प्लेटफार्म पर उतारने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी लेकिन नोकिया और माइक्रोसॉफ्ट के कहने पर रोवियो ने अब यह किया।
इसके पहले एंग्री बर्ड को विंडोज़ 8 पर पेश किया गया था। तब विंडोज़ 7 इस्तेमाल करने वालों ने भी इस गेम की इच्छा जताई थी।
अब विंडोज़ 7 मोबाइल यूज़र इन गेम को 55 रुपए (प्रति गेम) में विंडोज़ फोन स्टोर से खरीद सकते हैं।









