अगर अगर आप एप्पल कंपनी का नया आईफोन-4 खरीदते हैं और इसकी सर्विस से संतुष्ट नहीं हैं, तो आपको इसका इनाम मिलेगा। जी हां, सुन कर आपको यकीन नहीं होगा पर यह सच है। और इनाम भी कोई छोटा मोटा नहीं, सैंमसंग कंपनी देगी अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन ‘गैलेक्सी एस’। यह वही स्मार्ट फोन है जिसे सैमसंग ने एप्पल के आईफोन-4 को टक्कर देने के लिए बाजार में उतारा था।
दरअसल एप्पल आईफोन-4 खरीदने वाले लोगों ने शिकायत की थी कि इसमें रिसेप्शन को लेकर दिक्कतें हैं। हालांकि इसके बाद कंपनी ने ग्राहकों को
मुफ्त में एक खास किस्म का केस दिया था जिससे यह समस्या दूर होने की बात कही गई थी। पर इसके बावजूद कई लोग आईफोन-4 से संतुष्ट नहीं हैं। और आईफोन-4 के इन्ही असंतुष्ट ग्राहकों का दिल जीतने के लिए सैमसंग कंपनी मुफ्त में अपना समार्टफोन ‘गैलेक्सी एस’ बांट रही है।
Related Articles: