APPLE i-PHONE 5 की तस्वीरें-फीचर लीक, कंपनी देगी कई बेहतरीन फीचर

दुनिया भर में मोबाइल प्रेमी ऐप्पल के आईफोन 5 का इंतजार कर रहे हैं। इस फोन के सितंबर में बाजार में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐप्पल जून में होने वाले वल्र्डवाइड डेवलपर सम्मेलन में इस बारे में खुलासा कर सकती है।
दिलचस्प है कि लॉन्च होने से पहले ही आईफोन 5 के फीचर और तस्वीर दोनों ही लीक हो चुके हैं। लिक्वडमेटल टेक्नालॉजी वाले इस स्मार्टफोन को कई मेटल की मदद से बनाया जाएगा।
ऐप्पल आईफोन 5 के लिए पार्टस मुहैया कराने वाली कंपनी एसडब्लू बॉक्स ने इसके कुछ फीचर शेयर किये हैं। पेश है ऐप्पल आईफोन 5 के प्रमुख फीचर्स-
3डी ऑब्जेक्ट रिकगनाइजेशन
आईफोन 5 में ऐप्पल ने 3डी फेस और ऑब्जेक्ट रिकगनाइजेशन टेक्नालॉजी का इस्तेमाल किया है। 10 मई को ही इसके पेटेंट के लिए कंपनी ने अमेरिका में आवेदन किया था। इस फीचर की मदद से आईफोन फोटो को 3 अलग-अलग तरीकों से दिखयेगा। साथ ही इसमें चेहरा पहचानकर मोबाइल लॉक खुलने की सुविधा भी प्रस्तावित है।
3डी फोटोग्राफी
3डी कैमरा और वीडिया रिकॉर्डर वाले आईफोन 5 में ऐप्पल सोल्यूशन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कई सेंसर की मदद से कैमरा 3डी फोटो कैप्चर करेगा। इसमें से 1 सेंसर पोलाराइजिंग इमेज लेगा, वहीं बाकी 2 सेंसर नॉन पोलाराइजिंग इमेल कैप्चर करने का काम करेंगे।
ऐप्पल अवतार
ऐप्पल यूजर्स को आईट्यून स्टोर से अभी मूवी, ऐप्स और अन्य कंटेट खरीदने के लिए ऐप्पल आईडी की जरूरत पड़ती है, लेकिन आईफोन 5 में ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस नए फोन ऐप्पल अवतार के नाम से एक फीचर दिया जाएगा। कंपनी ने इसके पेटेंट के लिए आवेदन किया गया है। वहीं यूजर्स इस फीचर को अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकेंगे। इसके बाद खुद ही नई चीजे यहां आकर सेव होने लगेंगी।
एडवांस हेपटिक्स
आईफोन 5 में एक नया हेपटिक्स फीडबैक सिस्टम दिया गया है। इसमें 3डी बटन की मदद से केवल टच करके 3डी बातचीत की जा सकेगी। केवल बोलकर ही मोबाइल को अपने मनमाफिक चलाया जा सकेगा। इस फीचर का इस्तेमाल आईटीवी, आईपैड, आईपॉड और आईफोन जैसे एक्सटर्नल डिस्प्ले पर भी किया जा सकता है।
द आईवॉलेट
ऐप्पल ने द आईवॉलेट तकनीक का 6 मार्च को खास तौर से आईफोन 5 के लिए पेटेंट कराया है। इसकी मदद से यूजर्स आईफोन पर ही अपने सारे वित्तीय खातों को मैनेज कर सकेंगे। साथ ही आईफोन से ही सीधे क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन भी किया जा सकेगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपना क्रेडिट कार्ड प्रोफाइल, स्टेटमेंट, बैंक की अन्य जानकारियां और बैंक के मैसेज को एक जगह देख सकेंगे। इसमें यूजर्स की सुविधा के लिए बिलिंग सिस्टम भी दिया गया है।







