एप्पल अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी बन गई है। एप्पल ने एलजी को पीछे छोड़ते हुए रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाई। यह नोकिया और सैमसंग के बाद तीसरे स्थान पर है। आईडीसी की ओर से जारी ताजा आकंड़ों के मुताबिक इस वक्त पिछले साल यह कंपनी पांचवे पायदान पर थी।
आईडीसी के विश्लेषक केविन रेस्टिवो का कहना है कि साल की आखिरी तिमाही में आई फोन 4 एस की धुआंधार बिक्री की वजह से एप्पल तीसरे पायदान पर पहुंचा है। एप्पल ने इस अवधि में 37.04 मिलियन से भी ज्यादा आई फोन बेचे हैं। इनमें से अधिकतर की बिक्री आई फोन 4 एस की बढ़ती मांग के चलते हुई। इसके अलावा अमेरिका में आई फोन 4 और 3 जीएस फोन की कीमतें घटा देने की वजह से भी मोबाइल की बिक्री में तेजी आई है।
अब आएंगे 'आकाश' के कई अवतार