सबसे कीमती कंपनी बनी एपल
न्यूयॉर्क. आईफोन जैसे शानदार प्रॉडक्ट बनाने वाली कंपनी एप्पल दुनिया की सबसे ज़्यादा कीमत वाली कंपनी बन गई है। एपल के शेयरों ने सोमवार को 2.6 प्रतिशत की उछाल दर्ज की और इसके साथ ही कंपनी की बाज़ार पूंजी 620 अरब अमेरिकी डॉलर के पार पहुंच गई। यह कीमत 1999 में तकनीकी शेयरों के स्वर्णिम दौर में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने हासिल की थी।
एप्पल आज भी स्टीव जॉब्स द्वारा तय सिद्धांतों पर ही चल रही है। कंपनी को नंबर वन तक पहुंचने में इन सिद्धांतों का अहम रोल रहा है। दिवंगत सीईओ जॉब्स की किन खूबियों और नीतियों के कारण आज एपल नंबर वन कंपनी बनी, जानने के लिए आगे क्लिक करें...
(फोटो: एप्पल के छोटे आईपैड आई पैड मिनी की तस्वीरें लीक होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आईपैड मिनी मौजूदा आईपैड से थोड़ा पतला होगा लेकिन यह केवल करीब दो-तिहाई ही होगा।)







