एप्पल ने फिर की नज़र टेढ़ी, इस बार सैमसंग की कमर तोड़ने का इरादा
Dainikbhaskar.com
| Sep 01, 2012, 16:06PM IST

एप्पल ने इसके पहले फरवरी में पेटेंट कानून के उल्लंघन में 17 सैमसंग उत्पादों के नाम कोर्ट को दिए थे। अपनी उसी शिकायत में एप्पल ने शुक्रवार को कोर्ट में सैमसंग के 4 उत्पादों के नम और दिए हैं। इसमें इन दिनों सैमसंग का दुनियाभर में धूम मचा रहा स्मार्टफोन गैलेक्सी एस 3 भी शामिल है। यह फोन सैमसंग का दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाले फोन में से है। बीती तिमाही में सैमसंग के शानदार मुनाफे में भी एस 3 का खास योगदान है।
एप्पल के इस रुख़ से साफ है कि वह सैमसंग पर मिली अपनी पिछली जीत को और बढ़ाने की तैयारी में है और इसी लिए उसने सैमसंग के सबसे खास फोन को चुना है। कोर्ट को दी एप्पल की इस नई लिस्ट में शामिल हैं गैलेक्सी एस3, एस3 वेरीज़ोन, गैलेक्सी नोट, गैलेक्सी नोट 10.1 । इसके साथ अब सैमसंग के 21 उत्पाद एप्पल की हिट लिस्ट में आ गए हैं।






