PICS: हर पल को सहेजने के लिए हैं ये दो नए कैमरे
Dainikbhaskar.com
| Sep 04, 2012, 00:27AM IST

बैनक्यू GH600, 720p हाईडेफिनेशन पर वीडियो शूटिंग कर सकता है। यह कैमरा 30 फ्रेम प्रति सैकेंड पर वीडियो शूट करता है और इसमें आपको एक अलग रिकॉर्डिंग बटन भी दिया गया है।
GH700 कैमरा में आपको हाई पर्फामेंस ऑप्टिकल ज़ूम लेंस मिलेंगे। इसके साथ BSI CMOS सेंसर और हाई स्पीड डिजिटल सिग्नल प्रोसेसर(DSP) भी इस कैमरे की खासियतें हैं।
GH सीरीज़ के इन कैमरों में 1cm मेक्रो मोड भी दिया गया है, जिनसे आप सुपर क्लोस-अप्स भी ले सकते हैं। इनमें आपको कलर फिल्टर मोड भी मिलेगा । इसकी मदद से आप कैमरे में ही फोटो पर फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कलर एसेन्ट के ज़रिए आप किसी खास रंग को तस्वीर में इस्तेमाल भी कर सकते हैं और बाकी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट ही रहेगी। नए और अनुभवी दोनों ही तरह के फोटोग्राफर्स के लिए ये नए कैमरे काफी अच्छे हो सकते हैं।
BenQ GH600 काले और सफेद रंगों में मिल सकता है । इसका दाम 10999 रुपए है। दूसरा कैमरा GH700 सिर्फ काले रंग में मिलेगा और इसकी कीमत 15999 रुपए है।
तस्वीरों में देखिए बेनक्यू के ये नए कैमरे।






