कार्बन स्मार्ट टैब10
कार्बन मोबाइल ने हाल ही में कार्बन स्मार्ट टैब10 डिवाइस लॉन्च किया है। इस टैबलेट में 9.7 इंच का स्क्रीन है, जो 1024 ङ्ग 768 पिक्सल के रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉयड 4.1 (जेली बीन) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 1.5 गीगा हर्ट्ज के डुअल कोर प्रोसेसर वाले इस डिवाइस में एक जीबी का डीडीआर3 रैम और डुअल कैमरा (2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग और रीयर कैमरा) है। इसमें कई प्रीलोडेड ऐप्स, जैसे म्यूजिक के लिए सावन, टीवी चैनल एक्सेस करने के लिए नेक्स्जीटीवी, डॉक्यूमेंट देखने और एडिट करने के लिए किंग्सऑफ ऑफिस, फ्लिपबोर्ड, एंग्री बर्ड सीजन्स, टबरे फ्लाई 3डी, जस्ट डायल, पोपी, पेटीएम, फेसबुक और काफी कुछ प्रीलोडेड हैं। यह टैबलेट यूएसबी डोंगल के जरिए 3जी को और 1080पी तक के एचडी वीडियो को सपोर्ट करता है। इसमें वाई-फाई बी/जी/एन, एडवांस गेमिंग के लिए जी-सेंसर और 3डी जी-सेंसर, 32 जीबी की एक्सपेंडेबल मेमोरी, ब्लूटूथ और एचडीएमआई पोर्ट
भी है।
कीमत : 10,490 रुपये