जेब्रोनिक्स मोंसटर टावर स्पीकर्स
जेब्रोनिक्स साउंड सिस्टम के इस प्रमुख उत्पाद के लेटेस्ट एडिशन मोंसटर टावर स्पीकर्स से संगीत सुनने का अनुभव शानदार है। पूरी तरह से वुडेन कवर में आने वाले इन स्पीकर्स के फ्रंट पैनल काले चमकीले रंग के हैं, जो इनके लुक में चार चांद लगा देते हैं। इन स्पीकर्स को संगीत के शौकीन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ऐसे लोगों को अच्छी क्वालिटी आवाज के साथ स्पीकर्स की डिजाइन और फंक्शन भी अच्छा चाहिए। तीन वैरिएंट जेडईबी- टी9500आरयूसीएफ, जेडईबी-टी 8500आरयूसीएफ और जेडईबी- टी7500आरयूसीएफ में आने वाले इन स्पीकर्स में लो रेंज के लिए 8 इंच के डुअल ड्राइवर्स, मिड रेंज के लिए 4 इंच के ड्राइवर्स और कमरे के हिसाब से हाई फ्रिक्वेंसी आवाज के लिए एक इंच के क्लॉथ डोम ट्वीटर्स लगे हुए हैं। कंपनी का दावा है कि ड्राइवर्स की कठोरता, कम भार और सेल्फ डैम्पिंग प्रोपर्टीज के कारण इन स्पीकर्स से स्पष्ट और सटीक आवाज सुनाई देती है। साइड वॉल्यूम कंट्रोल, वूफर्स, एलईडी डिसप्ले के साथ फ्रंट पोर्ट्स क्रोम फिनिशिंग में आते हैं।
कीमत : 9999 रुपये (9500 आरयूसीएफ)
7,499 रुपये (8500आरयूसीएफ)
6799 रुपये (7500 आरयूसीएफ)