सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड
सैमसंग ने गैलेक्सी ग्रांड और डुअल सिम आधारित गैलेक्सी ग्रांड डुओस को लॉन्च कर बड़े स्क्रीन वाले फोन के विकल्प को बढ़ा दिया है। दोनों हैंडसेट में पांच इंच के डब्ल्यूवीजीए टीएफटी स्क्रीन लगे हुए हैं। ये फोन एंड्रॉयड 4.1 (जेली बीन) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज के डुअल कोर प्रोसेसर और एक जीबी के रैम लगे हुए हैं। इसके 8 मेगापिक्सल के रीयर फेसिंग कैमरा में एलईडी फ्लेश लाइट है। फ्रंट से फोटो खींचने के लिए इसमें दो मेगापिक्शल का भी कैमरा है। 8 जीबी की मेमोरी के साथ आने वाले इस फोन की मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 2100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन 3जी, 2जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, एस वॉयस और माइक्रो यूएसबी के जरिए कनेक्टिविटी का भी विकल्प देता है। इसके अन्य फीचर्स में डायरेक्ट कॉल, स्मार्ट अलर्ट, पॉप अप वीडियो और ऑल शेयर प्ले शामिल हैं।
कीमत : उपलब्ध नहीं