जीवन को बेहतर और सहज बनाने के लिए बाजार में कई गैजेट्स मौजूद हैं, लेकिन आने वाले समय में आपके पास कुछ ऐसे गैजेट्स भी होंगे, जो आपकी सेहत पर किसी विशेषज्ञ की तरह नजर रखेंगे। टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनियां किसी ऐप, किसी गेम, या किसी गैजेट के जरिए स्वास्थ्य और मेडिसिन के क्षेत्र की जटिल समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं। अमेरिका के लॉस वेगास में हाल ही में संपन्न ‘कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो’ में ऐसे तमाम तरह के गैजेट्स दिखाए गए, जो फिटनेस पर नजर रखने के साथ मोटापे से लेकर मधुमेह और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य परेशानियों को पहचानने और उनके निवारण का काम करते हैं।
कुछ ऐसे ही गैजेट्स पर डालते हैं एक नजर...इससे आपका मोटापा भी होगा कम और आप रहेंगे हमेशा फिट...