अगर आप नोकिया के फोन खरीदना चाहते हैं तो मार्केट में जाकर असमंजस की स्थिति में पड़ सकते हैं, बाजार में नोकिया के एक ही रेंज में कई मॉडल हैं। यह बात और है कि इनकी खूबियां अलग-अलग हैं। हम आपको बताते हैं कि भारत में नोकिया के कौन से स्मार्टफोन टॉप 5 पर हैं।
नोकिया लूमिया 800 - यह विंडोज आधारित नोकिया का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन है। इसके अलावा, टॉप फाइव मोबाइल लिस्ट में भी यह पहले नंबर पर है। यह सियान और ब्लैक शेड में मिलेगा। इसकी 3.7 इंच एमोल्ड क्लियर ब्लैक ग्लास टचस्क्रीन है और 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस कैमरे के जरिए एचडी रिकार्डिंग की जा सकती है। इस फोन में एक स्मार्टफोन की सारी खूबियां हैं। इसकी कीमत 23,500 रु. है।