बाजार में बेहतरीन स्मार्टफोन पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी। ढेरो विकल्प होने के कारण कई बार समझ नहीं आता कि कौनसा सही है और कौनसा नहीं। लेकिन हम आपको बताते हैं भारत में बिकने वाले सबसे बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में--
आईफोन 4 एस- स्मार्टफोन बाजार में ऐप्पल आईफोन ने अभी भी अपनी पकड़ बनाई हुई है। बेहतरीन ऐप्पस और शानदार डिजाइन और बेस्ट इकोस्सिम के कारण इस मोबाइल का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है। लेकिन अगर आप आईफोन खरीदना चाहते हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि कुछ समय रुक जाएं क्योंकि सितंबर-अक्टूबर में नया आईफोन लॉन्च होने वाला है जिसमें आपको ज्यादा एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं. यह मोबाइल 16,32, और 64 जीबी मेमोरी के साथ उपलब्ध है।