इन नंबरों से आए मिसकॉल तो कभी न करें कॉलबैक!

इन नंबरों को लेकर देशभर में चेतावनी जारी की जा चुकी है और अगर आपके पास इन नंबरों से कोई मिस कॉल नहीं आई है तो आप भाग्यशाली हैं। कई टेलीकॉम कंपनियों ने यह नोटिस किया है किया है कि +92 , #90 या #09 नंबरों से उनके कई ग्राहकों के पास मिसकॉल आ रही है। इन नंबर पर कॉल बैक करने के बाद सिम की क्लोनिंग हो सकती है।
ऐसा ही एक वाकय मुरादाबाद में हुआ जहां एक बीएसएनएल सिम इस्तेमाल कर रही महिला के पास इन नंबरों से फोन आया उसके बाद उसका सारा बैलेंस उड़ गया जिसकी शिकायत उसने कंपनी में की थी। मिस कॉ़ल आने के बाद लोग जानने के लिए दोबारा कॉलबैक करते हैं जो उनके लिए खतरनाक हो सकता है।
कई बार कॉल कटने से पहले ही ग्राहक कॉल रिसीव कर लेते हैं तब दूसरी तरफ से बात करने वाला शख्स अपने आप को कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बताता है ऐसे में वो ग्राहक को #09 या #90 दबाने के लिए कहता है। इसके बाद उसका सारा बैलेंस तुरंत गायब हो जाता है इतना ही नहीं अगली बार जब वो रिचार्ज करवाता है तब भी उसका बैलेंस सिंगल डिजीट पर आ जाता है।
मोबाइल ग्राहकों को यह सलाह दी जा रही है कि इन नंबरों से किसी भी तरह की क़ॉल को न तो रिसीव करें और न ही कॉलबैक करें साथ ही अपने मोबाइल में कोई पासवर्ड या जरुरी जानकारी भी न रखें वरना इसकी क्लोनिंग होने पर इनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।







