बिहार का यूथ ग्रुप ला रहा है ऐसा स्मार्टफोन, जिसे घड़ी की तरह कलाई पर पहन सकेंगे

बिहार का एक युवा ग्रुप कुछ इन पंक्तियों की तर्ज पर काम कर रहा है, वी क्रिएट ब्यूटीफुल टेक्नॉलॉजी और एलिगेंट यूजर एक्सपीरियंस। यह यंग गु्रप चाहता है कि आपकी कलाई पर एक स्मार्टफोन का पूरा आनंद मिले। कंपनी चाहती है कि एंड्राइडली तकनीक से एक ऐसी घड़ी बनाई जाए जो कॉल रिसीव कर सके और उस पर फोन किया जा सके। इसमें लगा कैमरा भी आपको जीपीएस नेवीगेशन से मदद करेंगा।
कंपनी का कहना है कि आप कभी अपनी कलाई इस कुछ भी कर सकते हैं, इसे बिना उठाए हुए। एंड्राइड स्मार्टफोन में किकस्टार का फीचर है और इसमें विश्व का सबसे एडवांस्ड स्मार्टफोन वॉच चलती है। इसमें एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह देखने में खूबसूरत और सबसे छोटी एंड्राइड डिवाइस है, जो एक छोटी वॉच स्क्रीन पर सुंदर एहसास कराती है। अपनी इस घड़ी में एक टेप की मदद से आप कॉल कर सकते हैं। इस घड़ी में एक स्पीकफोन और माइक्रोफोन लगा हुआ है, जो ब्लूटूथ हेडसेट की मदद से काम करती है। घड़ी वीओआईपी से भी कनेक्ट है।
आप इसमें लगे तीन मेगापिक्सल वाले कैमरे से तस्वीरें खींच सकते हैं। इसमें आप जीपीएस पर वायस पर आधारित नैवीगेशन का उपयोग भी कर सकते हैं। इसमें वाई फाई कनेक्विटी से इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। गूगल प्ले एप से आप अपने पसंदीदा गेम का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
इस एंड्रायड स्मार्ट वॉच में दो इंच की डिवाइस है और इसकी कीमत लगभग 12000 रुपये होगी। उम्मीद है कि यह घड़ी मार्च के पहले सप्ताह में बाजार में आ जाएगी। इस स्मार्ट वॉच को बनाने वाली युवा टीम में 17 साल के लड़के हैं और अभी पढ़ाई कर रहे हैं। इस घड़ी आइडिया 2011 में आया जब वह अपने दोस्तों के साथ दोपहर का नास्ता कर रहे थे, तभी उनके एक सेलफोन पर कॉल आया। इसके बाद उन्हें इसे डिजाइन करने में एक साल का वक्त लगा।







