रिम के नए ऑपरेटिंग सिस्टम बीबी10 से लैस ब्लैकबेरी10 डिवाइस 30 जनवरी को लॉन्च होगा। कॉम्पीटिशन के दौर में ब्लैकबेरी ने अपनी जगह बनाए रखने के लिए नए डिवाइस में कई फायदेमंद फीचर दिए हैं। रिम के नए ओएस ‘बीबी10’ डिवाइस को लेकर यूजर्स में काफी उत्सुकता है। नए बीबी10 ओएस से मल्टीटास्किंग आसान हो जाएगी।
वैसे, बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स आ गए हैं। सैमसंग ने इस बाजार पर अपना कब्जा जमा रखा है। हालांकि इसका मतलब यह बिलकुल नहीं कि किसी और कंपनी के हैंडसेट बाजार में नहीं बिक रहे हों। माइक्रोमैक्स ने भी अच्छा नाम कमाया है। कम कीमत में अच्छे फीचर्स लाकर लो बजट वालों के लिए माइक्रोमैक्स ने ही बड़ा काम किया है। ऐसे में ब्लैकबेरी के लिए कॉम्पीटिशन बिलकुल आसान नहीं होगा। लेकिन हमें यह नहीं भूलना होगा कि ब्लैकबेरी के चहेतों की भी कमी नहीं है।
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ब्लैकबेरी ने नए डिवाइस में कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। आइए जानते हैं ब्लैकबेरी 10 की वो 10 खास बातें जो इसे अन्य स्माटफोन से बिलकुल अलग बनाती है...साथ ही जानिए क्या होगा टर्निग प्वाइंट...