खुशखबरी...खुशखबरी... ब्लैकबेरी का BB Z-10 और BB Q-10 स्मार्टफोन 25 फरवरी से इंडिया में
Dainik Bhaskar.com | Feb 21, 2013, 12:31PM IST

कनाडा की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ब्लैकबेरी 25 फरवरी को इंडिया में BB Z-10 और BB Q-10 मोबाइल लॉन्च कर रही है. इन दोनों फोन को 30 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया गया था.
ब्लैकबेरी के अनुसार मुंबई में इन दोनों स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाना है. BB Z-10 और BB Q-10 फोन का मुकाबला एप्पल के आईफोन, सैमसंग के गैलेक्सी और एचटीसी के हाई इंड फोन से होगा.






