ब्लैकबेरी जेड 10 अमेरिका में 22 मार्च को होगा, एटीएंडटी के साथ आ रहा है
dainikbhaskar.com | Mar 13, 2013, 09:36AM IST

फुल टच ब्लैकबेरी जेड10, ब्लैकबेरी 10 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह अमेरिाका में इस माह की 22 तारीख को लॉन्च होगा। पॉकेट लिंट के अनुसार एटीएंडटी ने घोषणा की है कि ब्लैकबेरी जेड 10 इस माह की 22 तारीख को 199.99 डॉलर (134 पाउंड) पर आएगा। एटीएंडटी ने पहले फोन के लिए अपनी वेबसाइट पर प्री ऑर्डर की घोषणा की। अब फोन की बुकिंग 20 मार्च 2013 को होगी।
यह फोन दो साल की कांट्रेक्ट प्राइसिंग रेक और नए एक्टिवेशन और क्वेल मंथली डाटा प्लान के साथ होगी। वे लोग जो दो साल के लिए इस कांट्रेक्ट को रखना चाहेंगे उनके लिए फोन 199.99 डॉलर होगा। हालाकि फोन की रेग्युलर प्राइस 549.99 डॉलर है। एटीएंडटी के अलावा कुछ अन्य कंपनियां जैसे वेरिजोन, टी मोबाइल भी ब्लैक बेरी जेड10 उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं।







