विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> Bold 3 Dimensional Watches From G-Shock

जी-शॉक की ओर से बोल्‍ड 3 डाइमेंशनल घडि़यां

बिजनेस ब्यूरो | Mar 21, 2012, 12:46PM IST
 
 


कैसियो इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने नई आघातरोधी (शॉक रेजिस्‍टेंट) जी-शॉक घडि़यां पेश की हैं।नई जीए-120 घडि़यों में 3-डाइमेंशनल ऊपरी सतह है, जो मजबूती और ताकत भी प्रदर्शित करता है। 


 


नए मॉडल में बोल्‍ड फेस डिजाइन है, जो रेजिन मटीरियल को ऐसा लुक देता है मानो स्‍टोन को तराश कर बनाया गया हो। यह एकदम मजबूत लुक देता है, जिसके लिए जी-शॉक को जाना जाता है। डायल का डिजाइन धनुषाकार है जो घड़ी के ऊपरी सतह (फेस) पर अत्‍यंत आकर्षक दिखता है और शानदार फिनिश के साथ अलग-अलग प्रतिकृति की झलक दिखलाता है और गहनता का अहसास दिलाता है। ऊर्ध्‍वाकार और लंबवत रेखाएं ऐसे डिजाइन की गई हैं मानो चाकू से काट कर उकेरी गई हों। ये रेखाएं डिजाइन को और भी आकर्षक बनाती हैं। साइड बटन में भरोसेमंद ऑपरेशन के लिए एंटी स्लिप सरफेस यानी फिसलन रहित सतह लगाए गए हैं।


 


स्‍टैंडर्ड सफेद व काले रंग में उपलब्‍ध होने के अलावा जीए-120 घडि़यां मेटलिक ब्‍लैक, लाल व ब्‍लू रंगों के सम्मिलन के साथ भी उपलब्‍ध है। इन मॉडल में डायल पर सेमी-ग्‍लॉस कोटिंग भी डाली गई है ताकि उच्‍च गुणवत्‍ता वाले एल्‍युमीनियम का आभास हो। बेजेल, बैंड और डायल एक जैसे रंग में ही पेश किए गए हैं, जिससे कि 3-डाइमेंशनल फेस डिजाइन उभर कर आता है और घड़ी का बाकी हिस्‍सा भी मजबूत दिखता है।


 


चोट से बेअसर (शॉक रेजिस्‍टेंट) होने के अलावा इन घडि़यों में 1/1000-सेकंड स्‍टॉपवाच व मैग्‍नेटिक रेजिस्‍टेंस जैसी खूबियां भी हैं। बोल्‍ड, 3-डाइमेंशनल डिजाइन के चलते इन घडि़यों में अंक देखना-पढ़ना भी एकदम आसान रहता है।


 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment