BSNL यूजर्स के लिए आ गया नया प्लान, कम पैसे में मिलेगा ज्यादा फायदा
dainikbhaskar.com
| May 22, 2012, 21:15PM IST

नए डाटा प्लान के तहत बीएसएनएल यूजर्स को एक फ्री सिम मुहैया कराएगी। ये सिम पैंटल टैबलेट खरीदने वालों को दिया जाएगा। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 2जी और 3जी दोनो तरह की सेवाओं को चुनने का मौका मिलेगा। हालांकि ये प्लान मोबाइल या अन्य माध्यम में काम नहीं करेंगे।
पैंटल टैबलेट के 2जी प्लान में 251 रुपये का रिचार्ज कराने पर 7.5 जीबी का डाटा यूज करने को मिलेगा। इसकी वैधता पूरे 3 महीनों की होगी। वहीं 3जी प्लान लेने वालों को 749 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इस रिचार्ज में 2 महीनों के लिए 5 जीबी का डाटा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।





