अब आपके लिए एक बढ़िया ऑफर है। अगर आप पेनड्राइव खरीदने जा रहे हैं तो यह जरुर देख लिजिए कि उसमें फिल्में पहले से डाउनलोड हैं या नहीं। पेनड्राइव की बिक्री को बढ़ाने के लिए मोजर बेयर कंपनी अपनी पेनड्राइवों में पहले लोडेड फिल्में दे रही है।
मोजर बेयर की 4 जीबी की 850 रुपए की पेनड्राइव में खोसला का घोसला, देव डी, ओए लक्की लक्की ओए, अंदाज अपना अपना, फैशन, पड़ोसन, कमीने, इकबाल जैसी हिट फिल्मे पहले से ही डाउनलोड करके कंपनी दे रही है। और अगर आप इन फिल्मों को नहीं चाहते तो इन्हे बाद में डिलीट भी कर सकते हैं। इसके बाद मोजर बेयर इसे 8 जीबी से 16 जीबी की पेनड्राइव में भी प्रमोट करेगी।
अपने इस नए प्रयास के जरिए मोजर बेयर बाजार में अपनी हिस्सेदारी 5 से 6 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान लगा रही है। इस समय बाज़ार में चीन के बने पेनड्राइव की भीड़ है। सस्ते होने के कारण लोग इन पर टूट पड़ते हैं।
Related Articles: