बेहद सस्ते में मिल रहा है नोकिया का यह शानदार कलर मोबाइल
dainikbhaskar.com
| May 09, 2012, 20:10PM IST

आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी कम कीमत होने के बावजूद इस फोन में कलर स्क्रीन और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। साथ ही इसमें आईकॉनिक मेन्यू डिस्पले भी मौजूद है। वहीं कंपनी के दूसरे मॉडल ‘नोकिया 101’ की बात की जाए तो यह डबल सिम वाला हैंडसेट है। इसमें एमपी3 प्लेयर, एफएम रेडियो, कलर सक्रीन, पावरफुल लाउडस्पीकर और 16 जीबी तक एक्सपैंडेबल मैमोरी जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। इस हैंडसेट की कीमत 35 डॉलर यानी करीब 1575 रुपए रखी गई है। जानकारों का कहना है कि अपने इन बेहद सस्ते हैंडसेट्स के जरिए नोकिया कंपनी ‘जी फाइव’ और ‘ज़ेडटीई’ जैसे सस्ते हैंडसेट्स बेचने वाली कंपनियों से मुकाबला करने वाली है।







