विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Special >> Cheapest Computer In India

लॉन्च हो गया 5000 रुपये में मिनी कंप्यूटर

dainikbhaskar.com | May 25, 2012, 16:15PM IST
 
 

बाजार में अब सस्ते टैबलेट की तरह ही सस्ते कंप्यूटर भी मिलने शुरू हो गए हैं। इस कंप्यूटर की कीमत दुनिया के कई टैबलेटों से भी काफी कम है। 5000 रुपये में मिलने वाले इस कंप्यूटर को एक चाइनीज कंपनी ने लॉन्च किया है। इस कंप्यूटर में किसी भी स्क्रीन का अटैच हो जाना इसकी सबसे बड़ी खासियत है। छोटे साइज के इस कंप्यूटर में बड़े कंप्यूटर जैसी लगभग सभी तरह की खासियत मौजूद है।

4.0 वर्जन वाले इस कंप्यूटर में मिनीस्क्यूल ड्राइव और जानदार प्रोसेसर दिया गया है। वहीं इसमें 1 गीगाहर्ट का कार्टेक्स ए8 चिप और 512 एमबी रैम के साथ ही 4 जीबी की इंटरनल हार्ड डिस्क भी मौजूद है। इसके चलते इस कंप्यूटर की स्टोरेज क्षमता भी बेहतर हो जाती है।

मिनी कंप्यूटर में वाईफाई, 2.0 यूएसबी पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट के अलावा 32 जीबी तक मैमोरी बढ़ाने की क्षमता है। मिनी कंप्‍यूटर में लगी हुई ऑलविनर ए10 चिप की वजह से माइक्रोएसडी कार्ड को उबंतू और लीनिक्‍स में भी इसे प्रयोग कर सकते हैं।

मिनी कंप्‍यूटर के प्रमुख-

4.0 एंड्रॉएड ओएस
512 एमबी रैम
मिनी स्‍क्‍यूल ड्राइव
1 गीगाहर्ट का कार्टेक्‍स प्रोसेसर
ए8 चिप
माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट
32 जीबी एक्‍पेंडेबले मैमोरी
2.0 यूएसबी पोर्ट
ए10 चिप
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment