लास वेगास। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो का तीसरा दिन जीवनशैली को बदलने वाली चीजों के नाम रहा। सैमसंग ने फ्लैक्सिबल डिस्प्ले स्क्रीन वाले सेलफोन का प्रोटोटाइप पेश कर मोबाइल स्क्रीन के टूटने फूटने की समस्या से राहत की राह दिखाई। साथ ही गैलेक्सी एस4 के लिए तेज प्रोसेसर पेश कर गेमिंग और एचडी मीडिया स्ट्रीमिंग को आसान बनाने में एक और मील का पत्थर रखा। वहीं, बायोलॉजिकल क्लॉक को ठीक करने वाले ग्लास के साथ खाने को गर्म रखने वाली डायनिंग टेबल ने भी लोगों को आकर्षित किया।
इसके अलावा भी कई ऐसी आश्चर्यजनक चीजें दिखाई गईं, जिसके बारे में आम आदमी के लिए कल्पना करना भी मुश्किल है।
आखिर ऐसा क्या खास है सैमसंग के उस मोबाइल में जो कभी नहीं टूटेगा, हाई स्पीड प्रोसेसर कैसे देगा आपको लाइव मजा, कैसा होता है ई-पेपर वाच और भी हैरान करने वाली बहुत सी चीजें इन स्लाइड्स में देखें...