दिल्ली की डीन टेकनोलॉजिक्स ने भारत में देवांते के नाम से पहली बार सिर्फ 6400 रुपए में टैबलेट पेश कर बाजार में सनसनी मचा दी है। यह टैबलेट एन्ड्रायॉड वेस्ट गूगल सपोर्टिव थ्री डी टेक्नोलॉजी पर आधारित है। माना जा रहा है कि यह टैबलेट देश के सबसे सस्ते टैबलेट आकाश को चुनौती देगा। कंपनी के संस्थापक जयभगवान गोयल ने कहा कि देवांते टेबलेट की टेक्नोलॉजी आकाश से काफी आगे है और कंपनी का उद्देशय कम कीमत में छात्रों और आम आदमी को टैबलेट मुहैया करवाना है। इसके लिए कंपनी भारत भर में डीलर और सर्विस सेंटर का निर्माण कर रही है दो महीने में भारत के सभी शहरों और ग्रामीण इलाकों में मिलना शुरु हो जाएगा।
कंपनी के एमडी उमेश गुप्ता ने बाताया कि महज 7 इंच का साइज वाला यह टैबलेट एंड्रायॉड बेस्ट होने के साथ एक गीगा बाइट की स्पीड, 8 जीबी की इनबिल्ट मेमोरी के साथ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जरुरत पड़ने पर इसकी मेमोरी को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसका बैटरी बैकअप 7 घंटे का है इसमें वाइफाई के अलावा डोंगल की तरह हाईस्पीड इंटरनेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। श्री गुप्ताने कहा कि इसमें गूगल सपोर्टिव यूटयूब प्लेयर है जो सीधे विडियो को आसानी से प्ले करता है उन्होंने कहा कि बाजार में इस रेंज के टैबलेटों की कीमत 22 से 24 हजार रुपए के बीच है।
Related Articles: